
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में “महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सम्मान” के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम
Dr. Ram Manohar Lohiya Smarak Inter College, Radhna, Meerut
में आयोजित किया गया, जहाँ छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महत्व एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों, आत्मसम्मान और सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए जारी किए गए वूमन हेल्पलाइन नंबरों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे बिना झिझक सहायता प्राप्त कर सकें।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।
हम मानते हैं कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है।
R.S Welfare Foundation (Radhna Sahara Foundation) समाज में सकारात्मक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे अभियानों के माध्यम से निरंतर कार्य करती रहेगी।

